सामने आया अर्जुन कपूर की नई फिल्म का लुक, मलाइका ने यूं दिखाया प्यार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है। पोस्टर में अर्जुन की बस एक झलक दिख रही है। फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट और लिखा है। राजकुमार इससे पहले नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्में बना चुके हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड फिल्म 24 मई 2019 में रिलीज होगी।

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के बाद अर्जुन कपूर संदीप और पिंकी फरार और पानीपत में नजर आएंगे। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड में अर्जुन के अलावा अमृता पुरी, राजेश शर्मा अहम रोल में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा थी।


पोस्टर में अर्जुन कपूर का चेहरा आधा ही नजर आ रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा दिख रहा है। अर्जुन कपूर के लुक पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। मलाइका अरोड़ा ने जहां फायर की इमोजी बनाई है। वरुण धवन ने 'आंखे' लिखा है। वहीं अर्जुन कपूर के सबसे अच्छे दोस्त रणबीर सिंह ने कमेट में लिखा है, 'मोस्ट वॉन्टेड मुंडा'

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, आप सभी को इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड को पेश करते हुए गर्व हो रहा है। सच्ची कहानियों पर आधारित एक अविश्वनीय कहानी।
Created On :   16 April 2019 9:55 AM IST