विनेश फोगाट डिसक्वालीफाई: विनेश फोगाट पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का निराशाजनक बयान, अध्यक्ष नेनाद लालोविक ने कहा-अब कुछ नहीं हो सकता

विनेश फोगाट पर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का निराशाजनक बयान, अध्यक्ष नेनाद लालोविक ने कहा-अब कुछ नहीं हो सकता
  • पेरिस ओलंपिक में भारत को बड़ा झटका
  • डिसक्वालीफाई हो गईं विनेश फोगाट
  • पेरिस ओलंपिक में नहीं मिलेगा मेडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों पेरिस ओलंपिक 2024 लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। इसी बीच भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। खबरें है कि, उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इस खबर को शेयर किया है। बीती रात भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने एक ऐतिहासिक उपल्ब्धि हासिल करते हुए पेरिस 2024 ओलंपिक में सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन इस खबर को सुनने के बाद करोड़ों भारतीयों के दिल टूट गए हैं।

यह भी पढ़े -राजकुमार से तापसी तक विनेश फोगाट की ऐतिहासिक जीत पर झूमे ये बॉलीवुड सेलेब्स, कंगना ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

डिसक्वालीफाई हुईं विनेश

विनेश से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और उन्हें आज देर रात अपना गोल्ड मैच खेलना था, लेकिन अब वह डिसक्वालीफाई कर दी गई हैं। विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में अयोग्य करार दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा है। इस वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है। विनेश ने मंगलवार रात को इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

क्या कहता है नियम

यूडब्ल्यूडब्ल्यू (United World Wrestling- UWW) के नियमों के अनुसार यदि कोई एथलीट वजन माप में भाग नहीं लेता है या फेल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा और बिना रैंक के अंतिम स्थान पर रखा जाएगा।

यह भी पढ़े -'उनकी नीयत और काबिलियत तक पर सवाल खड़े करने वालों को जवाब मिल गया', विनेश फोगाट की ऐतिहासिक जीत पर बोले राहुल गांधी

क्या है मामला?

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। संघ ने कहा, "भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।"

यह भी पढ़े -विषम परिस्थितियों में लड़कर विनेश ने किया अच्छा प्रदर्शन, बधाई की हकदार बजरंग पुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने एक्स पर ल‍िखा- विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

फाइनल में अमेरिका की इस पहलवान से होना था मुकाबला

फाइनल में विनेश का अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांड से मुकाबला होना था। अमेरिका की इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे विश्व चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य मेडल भी जीत चुकी हैं। यह मुकाबला देर रात 12:30 बजे 8 अगस्त को खेला जाएगा।

Live Updates

  • 7 Aug 2024 8:05 AM GMT

    क्या बोले महावीर फोगाट

    भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराए जाने पर उनके चाचा महावीर फोगाट ने कहा, 'मुझे कुछ नहीं कहना है। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद है... नियम हैं लेकिन अगर कोई पहलवान 50-100 ग्राम अधिक वजन का है तो उन्हें आमतौर पर इसकी अनुमति दी जाती है। मैं देश के लोगों से कहूंगा कि वे निराश न हों, एक दिन वह पदक जरूर लाएगी... मैं उसे अगले ओलंपिक के लिए तैयार करूंगा...'


  • 7 Aug 2024 8:04 AM GMT

    जेडीयू नेता ने कहा- साजिश हुई

    जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा, विनेश फोगाट के साथ षड्यंत्र हुआ है। अंतरराष्ट्रीय साजिश का शिकार हुई हैं। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि वह अपना प्रोटेस्ट ओलंपिक संघ के सामने दर्ज कराएं। भारत सरकार चिट्ठी लिखकर यह मांग करें कि आखिर ऐसी अनियमितता कैसे हुई।

  • 7 Aug 2024 8:02 AM GMT

    इस खबर से निराश हूं- शशि थरूर

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, 'विनेश की अब तक की जीत बेहद प्रभावशाली रही है। इस खबर से बहुत निराश हूं, दुख की बात यह है कि उनके सभी प्रयासों को वह पुरस्कार नहीं मिला जिसकी वह हकदार थीं...'

  • 7 Aug 2024 7:59 AM GMT

    अखिलेश यादव ने की जांच की मांग

    अखिलेश ने एक्स पर लिखा, 'विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।


  • 7 Aug 2024 7:57 AM GMT

    आप सांसद संजय सिंह ने कही ये बात

    आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, 'ये विनेश का नही देश का अपमान है। विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थीं, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे.'

  • 7 Aug 2024 7:48 AM GMT

    व‍िनेश फोगाट हुईं बेहोश

    डिसक्वालीफाई होने के बाद व‍िनेश फोगाट बेहोश हो गई हैं, इसके बाद उनको पेर‍िस के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनको IV फ्लूड देने की सिफारिश की गई है। विनेश ड‍िहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती की गई। 

Created On :   7 Aug 2024 6:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story