भारत ने खोया 'रतन': रतन टाटा का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

  • टाटा ग्रप के चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन
  • मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस
  • कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-09 18:25 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 86 साल के रत्न टाटा को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते सोमवार को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद से ही उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार को रत्न टाटा के बल्ड प्रेशर में अचानक लो हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट में ट्रांसफर किया गया था। जिसके बाद बुधवार रात को उनका निधन हो गया है।

इससे पहले रतन टाटा ने सोशल मीडिया एक्स पर 7 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपने हेल्थ को लेकर जानकारी दी थी। इस पोस्ट में उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाह को गलत ठहराया था। रतन टाटा ने कहा था कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। वह अस्पताल में उम्र संबंधी स्थितियों की जांच कराने एडमिट हुए हैं। एक्स पर रतन टाटा ने अपने आखिरी पोस्ट में कहा, "मैं वर्तमान में अपनी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं।"

लो ब्लड प्रेशर के कारण बिगड़ी तबीयत

इससे पहले रतन टाटा के अचानक बल्ड प्रेशर लो होने की खबरे सामने आई थी। जिसके बाद उन्हें असप्ताल में एडमिट कराया गया था। साल1991 में रतन टाटा टाटा संस के चेयरमैन बने थे। इसके बाद साल 2012 में वह चेयरमैन पद से रिटायर्ड हो गए थे। रतन टाटा ने अपने कार्यकाल के समय साल 1996 में टाटा टेलीसर्विसेज को स्थापित किया। इसके बाद दूरसंचार में टाटा ग्रुप विकसित हुई।

टाटा संस में बतौर चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान रतन टाटा ने टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर समेत बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया। इसके बाद भारत में टाटा ग्रुप का वैश्विक डॉलर से वैश्विक पावरहाउस में बदलाव हुआ। अपने कार्यकाल में उन्होंने टाटा ग्रुप 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा मूल्य के वैश्विक व्यापार सामराज्य में स्थापित हुआ। साल 2012 में रतन टाटा ने रिटायर होने की घोषणा की। उनके बाद साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने। लेकिन साल 2022 में एक कार हादसे में उनकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News