नया सफर: केरल से प्रियंका गांधी करेंगी अपनी चुनावी पारी की शुरुआत, वायनाड लोकसभा सीट से लड़ेंगी पहला उपचुनाव

  • केरल में उपचुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
  • वायनाड सीट से प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव
  • AICC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-15 16:41 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल की भूमि से प्रियंका गांधी अपने चुनावी करियर की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा उपचुनाव के लिए वायनाड से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने इस बात की पुष्टि की। 

वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी कांग्रेस के लिए काफी मायने रखती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद एक नियम के कारण उन्हें एक सीट छोड़ी पड़ी थी। इस वजह से राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया।

2019 में अमेठी से राहुल गांधी

इस बार लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी मांग सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली से चुनावी लड़ा था। उन्होंने इस सीट से चुनाव में जीत हासिल की थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी और वायनाड से चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि, वायनाड से जीतने में वह सफल रहे थे। लेकिन, अमेठी सीट से उन्हें भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था।

नियम बना राहुल गांधी के सीट छोड़ने का कारण

इस साल के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को वायनाड और रायबरेली सीट से जीत मिली है। इसके बाद उनके पास दोनों सीटों में से एक को चुनने का विकल्प था। हालांकि, काफी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा सौंप दिया था। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वायनाड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। 

Tags:    

Similar News