बॉलीवुड: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ फोटो शेयर कर कहा 'मुझे बस यही चाहिए था'

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास उनकी गोद में है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-14 05:54 GMT

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास उनकी गोद में है।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दो दिन में दुनिया भर में 42 से ज्यादा घंटों की यात्रा के बाद, मुझे बस यही चाहिए था।"

बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास से शादी की थी। वर्ष 2022 में सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटी मालती आई।

प्रियंका चोपड़ा फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। यह फिल्म पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार 'देसी गर्ल' (प्रियंका चोपड़ा) ने निभाया है। वह अपने परिवार की रक्षा के लिए यात्रा पर निकलती है।

प्रियंका चोपड़ा (41) कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

इसके अलावा वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी दिखाई देंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News