राजनीति: बजट से बिहार को काफी उम्मीदें, विशेष राज्य की मांग हमारी प्राथमिकता अशोक चौधरी

आगामी केंद्रीय बजट में बिहार की उम्मीदों को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोग बजट को लेकर आशान्वित है। जनता की जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-10 16:44 GMT

पटना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी केंद्रीय बजट में बिहार की उम्मीदों को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोग बजट को लेकर आशान्वित है। जनता की जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा।

विशेष राज्य के दर्जे पर अशोक चौधरी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा पैकेज की तरह ही रहता है। राज्य का जो कंट्रीब्यूशन पहले 10 प्रतिशत का होता था और 90 प्रतिशत भारत सरकार देती थी, अब वो 50-50 हो चुका है। हमारा कंट्रीब्यूशन घटे और किस तरह से यह फार्मूला बनेगा, यह भारत सरकार तय करेगी। हम लोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अगर नहीं मिला, परिस्थितियां ऐसी नहीं बनीं, तो हमें कम से कम विशेष पैकेज मिलना चाहिए। हम लोग विशेष पैकेज या विशेष राज्य के दर्जे की मांग जरूर करेंगे।

बिहार सरकार के मंत्री ने रुपौली चुनाव पर कहा कि अच्छा चुनाव हुआ है, हम लोग अधिक वोटों से जीतेंगे।

गंगा पाथवे के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री के द्वारा अधिकारियों के सामने झुकने पर अशोक चौधरी ने कहा हर चीज पर लोगों को अपना नजरिया होता है। मुख्यमंत्री के तौर पर वह 18 साल तक इस बिहार को सशक्त रूप में चला रहे हैं, उन्होंने विनम्र तरीके से आग्रह किया है। जब लोगों के पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं तो वो मुख्यमंत्री को टारगेट करते हैं।

आरएसएस के मैगजीन में जनसंख्या को लेकर लिखे पत्र पर अशोक चौधरी ने कहा कि जनसंख्या को कैसे कंट्रोल कर सकें, इस पर चर्चा होने चाहिए। सभी राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी के लोगों को इस पर चर्चा करनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News