मौसम अपडेट: तमिलनाडु समेत कई अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी मौसम से संबंधित जानकारियां, जानें किस राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

  • कई राज्यों में बारिश तो कई राज्यों में ठंड ने दी दस्तक
  • दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का भी बढ़ रहा है स्तर
  • जानें अपने शहर के मौसम के बारे में

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-18 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर बारिश तो कहीं मौसम सामान्य रहने वाला है। वहीं उत्तर की बात करें तो एमपी और झारखंड में मौसम विभाग की तरफ से वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच का तट पार कर लिया है। इस वजह से आंध्र प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। जानें किस राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम।

आंध्र प्रदेश का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच का तट पार कर चुका है। जिसके चलते आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसके चलते आंध्र प्रदेश में बारिश देखने मिल सकती है।

 

यह भी पढ़े -दुनिया का ऐसा देश जहां कहीं गायब हो जाता है कूड़ा-कचड़ा, जानें क्या है गायब होने की वजह, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

कोलकाता में कैसा रहने वाला है मौसम?

कोलकाता में धीमी से भी धीमी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश होने के चलते कोलकाता के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे सुबह शाम लोगों को हल्की ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। 

दिल्ली के मौसम के हाल

दिल्ली में हालांकि मौसम सामान्य है लेकिन सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास होता है। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज करवाई जा रही है। बात करें प्रदूषण की तो, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी ठंड के साथ लगातार बढ़ रहा है। आज भी दिल्ली का मौसम सामान्य ही रहने वाला है।

 

यह भी पढ़े -नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, पीएम मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

एमपी का मौसम

मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, इंदौर जैसे कई अन्य जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना है। 

तमिलनाडु में कैसा रहने वाला है मौसम?

तमिलनाडु में मौसम के हाल कुछ ठीक नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कई दिनों से बारिश का दौर जारी ही है और अब भी बारिश थमने की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन बादलों का आना जाना लगा रहेगा जिससे लोग अपने सामान्य काम कर पाएंगे। 

 

यह भी पढ़े -बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और फहीम को पैर में लगी गोली, नेपाल भागने के फिराक में था आरोपी

Tags:    

Similar News