अलविदा रतन टाटा: तिरंगे से लिपटा रतन टाटा का पार्थिव शरीर पहुंचा वर्ली शमशान घाट, पंचतत्व में हुए विलीन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-10 04:37 GMT
Live Updates - Page 2
2024-10-10 07:26 GMT

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने टाटा के बारे में क्यो बोला?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर कहा- रतन टाटा जी ने सिर्फ व्यापार साम्राज्य को ही नहीं बढ़ाया बल्कि देश के विकास के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण है। वह सचमुच एक ऐसे व्यक्ति थे जिनकी टक्कर का कोई नहीं था। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनसे कई बार मिलने का मौका मिला है। जब उन्होंने एयर इंडिया के टेकओवर के लिए बोली लगाई तो हमने उनसे बात की। एयर इंडिया का टेकओवर एक साहसिक कदम था।

2024-10-10 07:21 GMT

भारत रत्न पुरस्कार के लिए टाटा का नाम प्रस्तावित करने का फैसला

महाराष्ट्र कैबिनेट ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने का फैसला बैठक के दौरान किया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक शोक प्रस्ताव भी पारित किय है।

2024-10-10 07:15 GMT

देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है टाटा का निधन- वडेट्टीवार

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने रतन टाटा के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा- यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह सिर्फ एक उद्योगपति ही नहीं बल्कि एक 'देश प्रेमी' थे।

2024-10-10 06:21 GMT

टाटा के तीन पहलू के बारे में लोग नहीं जानते- बीजेपी नेता शाइना एनसी

रतन टाटा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी नेता शाइना एनसी ने कहा- रतन टाटा जी भारत के रत्न थे। उनके तीन पहलू हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते - पहला उनकी सादगी, दूसरा उनकी उदारता और तीसरा जानवरों के प्रति उनकी दया। यह संपूर्ण मनुष्यत्व को दर्शाता है। 

2024-10-10 06:06 GMT

दिल्ली में एक कार्यक्रम के बीच अमित शाह ने किया टाटा को याद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रतन टाटा को याद किया। उन्होंने कहा- श्री रतन टाटा का कल निधन हो गया। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे न केवल भारत में बल्कि दुनिया में एक सम्मानित उद्योगपति थे। उन्होंने ऐसे समय में टाटा समूह का नेतृत्व संभाला जब टाटा समूह के लिए बदलाव करना महत्वपूर्ण था। उन्होंने टाटा समूह के काम करने के तरीके और कई व्यवसायों को बदल दिया। रतन टाटा जी के नेतृत्व में व्यवसाय समूह ने शिक्षा और कैंसर उपचार सहित कई अन्य क्षेत्रों में बहुत काम किया। रतन टाटा की विरासत उद्योग जगत के लोगों का मार्गदर्शन करेगी।

2024-10-10 05:56 GMT

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने टाटा को दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई में एनसीपीए लॉन में जाकर रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी है।

2024-10-10 05:40 GMT

आदित्य बिड़ला ग्रुप चेयरमैन मंगलम बिड़ला पहुंचे NCPA ग्राउंड पहुंचे

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने एनसीपीए मैदान पहुंचे हैं। 

2024-10-10 05:37 GMT

शरद पवार और सुप्रिया सुले पहुंचे एनसीपीए ग्राउंड

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले मुंबई के एनसीपीए मैदान में पहुंचे हैं। उन्होंने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

2024-10-10 05:28 GMT

टाटा के निधन पर अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने जताया शोक

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने उद्योपति रतन टाटा के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा रतन टाटा पहले भारतीय थे जिन्होंने मुझे इंडिया मं अमेरिकी राजदूत चुने जाने पर बधाई दी थी। टाटा ने दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के बोर्ड के मेंबर के तौर पर मेरे होमटाउन के लिए बहुत सारे काम किए। उन्होंने दुनिया के लिए बहुत काम किया है।

2024-10-10 05:05 GMT

डिप्टी सीएम पवार ने दी टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि

रतन टाटा ते अंतिम दर्शन करने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल मुंबई के एनसीपीए लॉन पहुंचे। साथ ही, उन्होंने दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags:    

Similar News