अलविदा रतन टाटा: तिरंगे से लिपटा रतन टाटा का पार्थिव शरीर पहुंचा वर्ली शमशान घाट, पंचतत्व में हुए विलीन

  • बुधवार को ली थी अंतिम सांस
  • मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में तोड़ा दम
  • महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-10 04:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। टाटा का पार्थिल शरीर सुबह 10 बजे से तिरंगे से लिपट कर मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया था। रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम हस्तियां पहुंची थी। शाम 4 बजे उन्हें वर्ली शमशान घाट की ओर ले जाया गया जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। रतन टाटा 86 वर्ष की उम्र में चल बसे। टाटा ने अपनी अंतिम सांस बुधवार (9 अक्टूबर) तो मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली। जिसके चलते आज (10 अक्टूबर) महाराष्ट्र के तमाम सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने दी थी।

बीपी हुआ था लो

आपको बता दें कि, ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार को रत्न टाटा के बल्ड प्रेशर अचानक लो हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट में ट्रांसफर किया गया था। जिसके बाद बुधवार रात को उनका निधन हो गया।

मुकेश अंबानी पहुंचे थे अस्पताल

रात में रतना टाटा के निधन की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हॉस्पिटल पहुंचे थे।

Live Updates
2024-10-10 12:17 GMT

रतन टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। 


2024-10-10 11:04 GMT

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट पहुंच चुका है। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर से राष्टीय ध्वज लिपटा हुआ है। 

2024-10-10 10:38 GMT

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA लॉन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। बता दें कि टाटा का अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर होगा।

2024-10-10 10:19 GMT

उद्योगपति रतन टाटा के भाई जिमी नवल टाटा मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जाते हुए नजर आए। 

2024-10-10 09:41 GMT

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल पहुंचकर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि आर्पित की। 

2024-10-10 09:39 GMT

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल पहुंचे।

2024-10-10 09:30 GMT

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी के साथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल पहुंचे। दोनों ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

2024-10-10 09:03 GMT

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन पाने मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल पहुंचे। जहां उन्होंने उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी।

2024-10-10 07:54 GMT

रतन टाटा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और एक्टर रवि किशन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की याद में कहा, आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। रतन टाटा जी जैसे मजबूत चरित्र वाले बहुत कम लोग हैं। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और उन्होंने भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया। मैंने रतन टाटा से सीखा है कि आप ईमानदारी से बड़े बन सकते हैं।

2024-10-10 07:51 GMT

रतन टाटा के निधन का शोक बड़े-बड़े नेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक, सब जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा- यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह सिर्फ एक उद्योगपति ही नहीं बल्कि एक 'देश प्रेमी' थे।

Tags:    

Similar News