प्रधानमंत्री बने तो चीन के खिलाफ भारत का साथ देंगे ऋषि सुनक! जानिए चीन पर किस तरह वार पर वार करते गए थे सुनक

ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल प्रधानमंत्री बने तो चीन के खिलाफ भारत का साथ देंगे ऋषि सुनक! जानिए चीन पर किस तरह वार पर वार करते गए थे सुनक

Bhaskar Hindi
Update: 2022-10-20 14:40 GMT
हाईलाइट
  • चीन दुनियाभर के लिए खतरा

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर से पीएम पद की रेस में ऋषि सुनक का नाम सबसे आगे चल रहा है। अगर ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनते है तो भारत  के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। जब ऋषि सुनक के दोबारा ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में आगे चलने की  तेज चर्चा है तो उनके कुछ दिन पहले वाले बयान याद आना स्वाभाविक है। उस दरम्यान, ऋषि सुनक ने बड़ा खुलासा किया था, जिसके बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया था। ऋषि सुनक ने ये दावा किया था कि चीन दुनियाभर के लिए खतरा बन गया है।

सुनक का ये बयान उस वक्त आया था, जब ब्रिटेन में पीएम पद के लिए चुनाव चल रहा था। गौरतलब है कि पीएम पद की उम्मीदवार रहीं सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की लिज ट्रस ने ऋषि सुनक पर गंभीर आरोप लगाया था और कहा था कि सुनक चीन पर कमजोर रूख अपना रहे हैं जिसके जवाब में सुनक ने पलटवार किया था और कहा था कि चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा है और पीएम बनने पर वह कौन-कौन सा एक्शन लेंगे, उसके बारे में भी बता दिया था। हालांकि तब ऋषि सुनक पीएम चुनाव हार गए थे। अब लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद से ब्रिटेन की राजनीतिक गलियारों में सुनक का नाम दोबारा सामने आ रहा है।

सुनक ने पीएम बनने पर जताई थी ये इच्छा

ऋषि सुनक ने लिज ट्रस के आरोपों पर चीन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की और जमकर हमला बोला था। उन्होंने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चीन जिस तरह से अमेरिका और भारत जैसे देशों को निशाना बना रहा है। ये दुनियाभर के देशों के लिए खतरा बन रहा है। उसकी नीति स्पष्ट दिखाई भी दे रही है।

सुनक ने कहा था कि वर्तमान में चीन नई-नई तकनीक के जरिए दूसरे देशों के काम में दखलंदाजी कर रहा है। इससे निपटने के लिए सुनक ने नाटो जैसे संगठन की तरह ही एक और संगठन बनाने की बात की है। सुनक ने बताया था कि स्वतंत्र देशों के लिए एक ऐसा संगठन खड़ा किया जाएगा जो चीन के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करेगा।

चीन पर सुनक ने लगाया गंभीर था आरोप

पीएम पद के उम्मीदवार रह चुके सुनक ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि चीन लंबे समय से ब्रिटेन की टेक्नोलॉजी की चोरी कर रहा है। यहां तक कि सुनक ने बताया था कि चीन देश में चल रहे विश्वविद्यालयों में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। चीन ताइवान जैसे देशों को डरा रहा है, उस पर गैरकानूनी तरीके से अधिकार जमा रहा है। हांगकांग में मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है।

चीन की विस्तारवादी नीति को भी सुनक ने खतरा बताया था और कहा था कि चीन कई देशों को कर्ज तले दबाने का काम कर रहा है। फिर उनकी संपत्ति को हथियाने पर जोर दे रहा है। उन्होंने बताया कि अगर वो पीएम बनते हैं तो देश में चल रहे 30 Confucius Institues को तत्काल बंद कर देंगे। जिसका संचालन चीन की तरफ से किया जा रहा है। चीन पर आरोप रहा है कि इस संस्थान के जरिए चीन अपना प्रोपेगेंडा फैलाता है।

Tags:    

Similar News