रिश्तों में मिठास: भारत और चीन के बीच एलएसी पर सैन्य गतिरोध खत्म, चीन ने की आधिकारिक पुष्टि

  • दोनों देशों के बीच 2020 में पैदा हुआ था गतिरोध
  • चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने की पुष्टि
  • विवादित पेट्रोलिंग प्वॉइंट्स को लेकर एग्रीमेंट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-22 09:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच एलएसी पर सैन्य गतिरोध खत्म हो गया है। दोनों देशों के बीच 2020 में पैदा हुआ गतिरोध को खत्म करने के लिए सहमति बन गई है। आज मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। इसके बाद अब पूर्वी लद्दाख में अब दोनों सेनाएं अपनी अपनी पुरानी जगह पर वापस लौटेंगी।  आपको बता दें इससे पहले बीते दिन सोमवार को भारतीय विदेश सचिव ने इस संबंध में जानकारी दी थी।  

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि भारत और चीन के बीच एलएसी पर उपजे विवाद को खत्म करने पर सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच कई दिनों से इस संबंध में बातचीत चल रही है। जियान ने कहा हम भारत के साथ इस पर काम करेंगे। आपको बता दें बीते दिन सोमवार को विवादित पेट्रोलिंग प्वॉइंट्स को लेकर जब भारत और चीन के बीच एग्रीमेंट हुआ तो दोनों देशों के संबंधों में कुछ नरमी देखने को मिली।  

आपको बता दें आज से शुरू हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में एशिया की दो महाशक्तियों के प्रमुखों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है। 2023 में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स की बैठक में पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बातचीत हुई थी। 

वैश्विक राजनीति परिदृश्य को देखें तो चीन के पश्चिमी देशों से दिन प्रतिदिन टकराव देखने को मिल जाते है।भारत से तनातनी मोल लेकर चीन बैकफुट पर आ जाता है। अब शायक चीन को भारत की ताकत का अहसास हो गया है। और वह अब भारत के साथ मैत्रितापूर्ण संबंध बनाने पर जोर दे सकता है।  

Tags:    

Similar News