पन्नू हत्या केस: ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के शामिल होने पर अमेरिका नाराज, कहा आगे के कदम देखने को मिलेंगे

भारतीय जांच समिति जांच जारी रखेगी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-23 03:42 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर अमेरिका नाराज नजर आ रहा है। अमेरिका ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या केस में कहा है अब तक जांच से सार्थक जवाबदेही नहीं मिलती। उसने संतुष्ट नहीं होने की बात कही है। खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या मामले में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पन्नू हत्या की साजिश का आरोप भारत पर मढ़ा जा रहा है। हालांकि भारत ने साफ तौर से इसे नाकार दिया है।बीते सप्ताह भारत की जांच समिति के साथ बातचीत और जांच को आगे बढ़ाने के लिए सरकारों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान हुआ था। 

अमेरिकी विदेश विभाग के उप मुख्य प्रवक्ता वेदांत पटेल ने पन्नू हत्या केस में कहा है कि आगे के कदम देखने को मिलेंगे। उन्होंने और अधिक बात न करने की बात कही। आपको बता दें भारत की ओर से आतंकवादी घोषित खालिस्तानी अलगाववादी पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की नागरिकता है।

एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश में भारत सरकार के एक पूर्व अधिकारी का नाम सामने आ रहा है। अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने न्यूयॉर्क की कोर्ट में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर उसकी हत्या के आरोप लगाए थे। इसकी जांच में दोनों देशों की जांच कमेटी ने एक दूसरे देश का दौरा कर दिया था। दिल्ली आई अमेरिका जांच समिति ने संतुष्ट होने की बात कही थी। लेकिन अब अमेरिका ने जांच से असंतुष्ट और सार्थक जवाबदेही नहीं मिलने की बात कही है। यूएस की इस बयान को भारत के ब्रिक्स सम्मेलन से जोड़ कर देखा जा रहा है। भारतीय जांच समिति अपनी जांच को निरंतर जारी रखेगी। 

Tags:    

Similar News