सतना: हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा जिले का हर नागरिक

  • राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी और की शिरकत
  • तिरंगा लगाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि यह प्रयास राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा।
  • जिले में भी प्रशासन की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को सहभागी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-14 10:46 GMT

डिजिटल डेस्क,सतना। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के हर वर्ग और हर व्यक्ति से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है, जिसके तहत जिले में भी प्रशासन की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को सहभागी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के नेतृत्व में पुलिस परेड ग्राउंड से अधिकारियों-कर्मचारियों, समाजसेवी संगठनों, महाविद्यालयीन, विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आमजन के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली गई।

शुभारंभ से पूर्व राज्यमंत्री ने अभियान से जुडक़र अपने घरों तथा संस्थानों में तिरंगा लगाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि यह प्रयास राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा।

राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर न सिर्फ देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बढ़ाएं, बल्कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए उन सभी महान वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के बलिदानों के प्रति सच्ची निष्ठा भी व्यक्त करें।

ये रहे शामिल

तिरंगा यात्रा रैली पुलिस परेड ग्राउण्ड सिविल लाइन से प्रारंभ होकर कोठी मोड सिविल लाइन चौराहा, सिविल लाइन चौपाटी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होती हुई वापस परेड ग्राउंड पहुंची। जहां राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा रैली का समापन किया गया।

रैली में महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, ननि आयुक्त शेर सिंह मीना, खेल अधिकारी एसपी तिवारी, महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, एसडीएम सिटी नीरज खरे शामिल रहे।

Tags:    

Similar News