दर्दनाक: ट्रक के नीचे कुचलने से दोपहिया सवार युवकों की मौत

  • दर्दनाक सड़क हादसा
  • दोपहिया सवार युवकों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2023-10-21 13:48 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। ट्रक के नीचे कुचले जाने से हुए भीषण हादसे में दोपहिया पर सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात 12 से एक बजे के बीच पुणे के लोनी कालभोर स्थित कदमवाकवस्ती क्षेत्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के पास यह भीषण दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में ट्रक के दोनों पहिए उनके ऊपर चढ़ जाने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लोनी कालभोर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले दोनों के नाम गणेश विट्ठल हवलदार (26 वर्ष), आदित्य हरिदास साठे (26 वर्ष, दोनों निवासी महादेवनगर, हडपसर, हवेली, पुणे) हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गणेश और आदित्य दोपहिया पर सवार होकर थेउर से पुणे-सोलापुर हाइवे के रास्ते महादेवनगर स्थित अपने घर के लिए निकले थे। जब वह कदमवाकवस्ती इलाके में हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीपो के सामने आये, तो उन्होंने दोपहिया वाहन से नियंत्रण खो दिया और उनका दोपहिया वाहन सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। जैसे ही दोपहिया वाहन डिवाइडर से टकराया, वे दोनों सोलापुर की ओर उड़कर जा गिरे। इसी समय सोलापुर की ओर जा रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने बताया कि इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी मिलने पर लोनी कालभोर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का पंचनामा कर लिया गया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News