सम्मान समारोह: ओम बिरला ने कहा - शहीदों ने तो देश को बचाया है, अब आपको देश बनाना है

  • 32 शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
  • आप इस देश का भविष्य
  • सैनिकों की तरह देश के लिए जीने और इसे आगे ले जाने का संकल्प लें

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-28 14:57 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम सुरक्षित हैं, क्योंकि हमारे सैनिक हमारी रक्षा कर रहे हैं। करगिल में हजारों सैनिक शहीद हो गए। उन्होंने इस देश को बचाया। अब आपको यह देश बनाना है। उन्होंने कहा कि आप इस देश का भविष्य हैं। कल के डॉक्टर और इंजीनियर हैं। सैनिकों की तरह देश के लिए जीने और इसे आगे ले जाने का संकल्प लें। बिरला ने वीडियो संदेश के माध्यम से यह बात रविवार को इंदिरा गांधी एरिना में करगिल विजय की रजत जयंती के तहत आयोजित एलन शौर्य वंदन कार्यक्रम में कही।यहां मेडिकल व इंजीनियरिंग एग्जाम की तैयारी करने वाले 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संस्कारों के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा के साथ संस्कार मिलते हैं तो जीवन में पूर्णता आती है।


सैनिकों के बलिदान से सबक लेना चाहिए : रक्षा राज्य मंत्री

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि विद्यार्थियों को देश के युद्धों का इतिहास जानना चाहिए, सेना के शौर्य के बारे में पढ़ना चाहिए, बलिदान से सबक लेना चाहिए। सेना से अनुशासन, संकल्प, हौसला और बलिदान होने की हिम्मत सीखें। इस दौरान एलन निदेशक डॉ.नवीन माहेश्वरी ने कहा कि हम शिक्षा के साथ संस्कार देने में विश्वास रखते हैं। करगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शौर्य वंदन श्रृंखला की शुरुआत की। अब तक दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में हुए कार्यक्रम में 280 करगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News