वुमन भास्कर अवार्ड: उत्कृष्ट कार्यों के लिए 9 श्रेणियों में मिलने वाले अवार्ड के लिए महिलाओं में उत्साह

  • खास कार्यों के लिए किया जाएगा सम्मानित
  • 9 श्रेणियों में मिलेगा वुमन भास्कर अवार्ड
  • उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया जाएगा सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-28 11:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों से महिलाएं हर दिन गुजरती हैं। इस उम्मीद के साथ कि वो अपनी पहचान बना सकें। बस इसी उम्मीद की किरण बनकर दैनिक भास्कर उन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए जल्द ‘वुमन भास्कर अवार्ड' लेकर आ रहा है। यह इसका 13वां साल है। सोमवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में वुमन अवार्ड से संबंधित चर्चा के लिए शहर के विभिन्न मंडलों की महिलाओं को आमंत्रित किया गया। इस दौरान सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे। अवार्ड को लेकर सभी महिलाएं उत्साहित दिखीं।

इन श्रेणियों में पुरस्कार : 9 श्रेणियों में स्मॉल स्केल बिजनेस, एंटरप्रेन्योर, एजुकेशन, स्पोर्ट, सोशल वर्कर, ब्रेवरी, परफार्मिंग आर्ट, साहित्य और बेस्ट महिला मंडल अवार्ड शामिल हैं। जो भी इस अवार्ड की हकदार बनना चाहती हैं और उन्हें लगता है कि उनके कार्य से समाज में बदलाव आया है। वे आगे आएं और अपना नॉमिनेशन वुमन अवार्ड के लिए करें।

इनकी रही उपस्थिति : बैठक में वुमन भास्कर क्लब की चेयरपर्सन नेहा अग्रवाल, श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष जयश्री गिरिराज बियाणी, आस्था महिला मंडल सचिव व वैश्य महिला मंडल अध्यक्ष अंजना शंकर गुप्ता, राजस्थानी महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष ललित मंत्री और सचिव सुषमा डांगरा, हाथेली अग्रवाल महिला संस्था की सुमेधा चौधरी, ब्राह्मण जागृति महिला मंच से रेखा चतुर्वेदी, सर्वभाषीय परशुराम ब्राह्मण मंच से सुनीता शर्मा, लालसोट ब्राह्मण महिला मंच से सुमिता विनोद पुरोहित, अनीता गजानन पुरोहित, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, माहेश्वरी महिला संगठन से पूनम झंवर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

नोट : दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिक जानकारी के लिए 0712 6642000, 7447443710 इस नंबर पर संपर्क करें।

Tags:    

Similar News