लोकसभा अंतिम चरण: मुंबई की छह समेत महाराष्ट्र में 13 सीटों पर होगा मतदान, धारा 144 लागू

  • 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
  • मुंबई में धारा 144 लागू की गई
  • लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-19 16:24 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 6 सीटों समेत महाराष्ट्र की 13 सीटों पर आखिरी चरण में मतदान सोमवार को होगा। इसके लिए चुनाव आयोग के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुंबई की जिन 6 सीटों पर मतदान होगा उनमें उत्तर मुंबई सीट पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। इस सीट पर मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। महाराष्ट्र में हुए चुनाव के पिछले चार चरणों में मतदान प्रतिशत में गिरावट आई थी, जिसको लेकर चुनाव आयोग ने लोगों से बढ़-चढ़कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

मुंबई की जिन 6 सीटों पर मतदान होगा उनमें उत्तर मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, दक्षिण-मध्य मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई और दक्षिण मुंबई की सीट शामिल हैं। महायुति में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) मुंबई में तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि महाविकास आघाडी में शिवसेना (उद्धव) ने चार और कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

मुंबई हमेशा से ही चुनाव में कम मतदान प्रतिशत के लिए बदनाम है। यही कारण है कि इस बार चुनाव आयोग ने कलाकारों के साथ मिलकर लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील कराई है।

100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक

मुंबई पुलिस ने चुनाव को देखते हुए पूरी मुंबई में धारा 144 लागू की है। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में और पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर मनाही है। चुनाव आयोग के साथ-साथ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मोबाइल लेकर मतदान केंद्रों पर न आएं।

Tags:    

Similar News