Mumbai News: महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस ने राज्य में शुरू किया है शक्ति अभियान

  • कांग्रेस ने संगठन में महिलाओं को खास महत्व देने की योजना बनाई
  • राज्य में शुरू किया है शक्ति अभियान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-06 15:53 GMT

Mumbai News : लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने संगठन में महिलाओं को खास महत्व देने की योजना बनाई है। इसके तहत देश भर में कांग्रेस महिला सदस्यता अभियान की शुरुआत कर चुकी है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई में महिला सशक्तिकरण के लिए 'शक्ति अभियान' की शुरुआत की। इस मौके पर पटोले ने कहा कि इंदिरा गांधी फेलोशिप के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति अभियान की शुरुआत की गई है। जिसको लेकर राज्य की महिलाओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

पटोले ने कहा कि यह अभियान गांव से लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर से लेकर जिले पर चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार महिला आरक्षण की बात करती है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम है। राज्य में हमारी सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा शक्ति विधेयक कानून लागू किया जाएगा।

Tags:    

Similar News