टेलीकॉम फैक्ट्री: जबलपुर और इंदौर में सिटी फाॅरेस्ट बनाने की तैयारी तेज

  • 2024-25 की कार्य योजना में नगर वन विकसित करने संबंधी प्रस्ताव
  • टेलीकॉम फैक्ट्री और उसकी हरियाली को बचाने की मुहिम में जिला अधिवक्ता संघ ने समर्थन किया है।
  • यहाँ सिटी फाॅरेस्ट के लिये जरूरी विकास के मद्देनजर समुचित प्रबंधन एवं व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-07 14:16 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा जबलपुर और इंदौर शहरी क्षेत्र में नगर वन, सिटी फाॅरेस्ट विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिये विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तेजी से कार्य किया जा रहा है।

विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में नगर वन विकसित करने संबंधी प्रस्ताव रखा गया है। लोक परिसम्पत्ति विभाग द्वारा जबलपुर शहरी क्षेत्र में बीएसएनएल द्वारा अधिग्रहित भूमि को पुनः राज्य शासन के पक्ष में बंदोबस्त वैष्ठित कर लिया गया है। अब यहाँ सिटी फाॅरेस्ट के लिये जरूरी विकास के मद्देनजर समुचित प्रबंधन एवं व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

70 एकड़ में सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियाँ -

टेलीकाॅम फैक्ट्री की भूमि में 70 एकड़ के एरिया में सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियाँ पल रही हैं जिसे शाम के समय इस फैक्ट्री एरिया से निकलते वक्त महसूस किया जा सकता है। विशेष तौर पर शाम और सुबह के वक्त तो यहाँ पर आदमी अपने आप को प्रकृति के करीब पाता है।

बीते दिनों शहर के पर्यावरणविदों ने सर्वे कर यहाँ पर प्रारंभिक रूप से पक्षियों की अनेक प्रजातियों का आकलन किया। अब इसी हरित एरिया को बचाने के साथ इसमें नगर वन विकसित करने की कोशिशें की जा रही हैं।

इसका संरक्षण हो-

टेलीकॉम फैक्ट्री और उसकी हरियाली को बचाने की मुहिम में जिला अधिवक्ता संघ ने समर्थन किया है। एक बैठक के दौरान संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा व सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, मनोज तिवारी, विनोद विश्वकर्मा, शैलेन्द्र यादव आदि ने कहा इसका संरक्षण हो।

Tags:    

Similar News