जंगल से निकलकर मंदिर की चौखट पर बैठा दिखा लेपर्ड

तेंदुए की महक आने पर बंगलों के डॉगी जोर-जोर से भौंकने लगे

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-17 17:58 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। एमपीईबी स्थित नयागाँव सोसाइटी में रविवार की रात करीब 10 बजे एक तेंदुआ ठाकुरताल के जंगली एरिया से िनकलकर कॉलोनी में काफी देर रात तक घूमता रहा। तेंदुए की महक आने पर बंगलों के डॉगी जोर-जोर से भौंकने लगे, जिसके बाद लोग समझ गए कि तेंदुआ आसपास है। इसी बीच एक सिक्योरिटी गार्ड के सामने से तेंदुआ तेजी से कूदकर कॉलोनी के हनुमान मंदिर की तरफ गया और मंदिर की चौखट पर काफी देर तक बैठा रहा। िसक्योरिटी गार्ड ने घटना की जानकारी नयागाँव सोसाइटी के अध्यक्ष रजत भार्गव को दी, जिसके बाद उन्होंने कॉलोनी के सभी लोगों को फोन करके सतर्क रहने के लिए कहा।

लंबे समय बाद कॉलोनी में मूवमेंट

ठाकुरताल की पहाडिय़ों में नया डेरा बनाने के बाद विगत दो वर्ष पूर्व तेंदुओं का नयागाँव सोसाइटी के रहवासी एरिया में लगातार मूवमेंट रहता था। िजसके कारण यहाँ के लोग दहशत में रहते थे, समय बीतने के साथ लोगों में डर खत्म होता चला गया। बीते एक वर्ष से तेंदुए िसर्फ जंगली एरिया तक ही सीमित रहने लगे थे, लेकिन रविवार की रात नयागाँव सोसाइटी के गेट नंबर-2 के पास तेंदुए के पहुँचने से एक बार िफर कॉलोनीवासियों में हलचल शुरू हो गई है। इस संबंध में सोसाइटी की तरफ से वन िवभाग को भी सूचना दे दी गई है।

Tags:    

Similar News