Jabalpur News: जिस तहसील में अवैध काॅलोनी का निर्माण, वह वसूलेगी जुर्माना

  • हर तहसील को कलेक्टर के निर्देश, कहा- सर्वे से पता किया जाए कितनी काॅलोनियों का अवैध तरीके से हो रहा निर्माण
  • नामांतरण के प्रकरणों में भी भू-खंड धारकों से भू-भाटक की बकाया राशि वसूल करने पर जोर दिया।
  • अवैध काॅलोनियों का सर्वे कराया जाए और यह देखा जाए कि किस तहसील में कितनी अवैध काॅलोनियाँ बन रही हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-18 13:00 GMT

Jabalpur News: काॅलोनाइजर अवैध काॅलोनी बनाते हैं और गुपचुप तरीके से प्लॉट और मकान बनाकर बेच देते हैं। इसके बाद वे तो गायब हो जाते हैं जबकि खरीददार परेशान होता है और बाद में नगरीय निकाय और जिला प्रशासन के ऊपर काॅलोनी की जिम्मेदारी थोप दी जाती है।

सड़क, बिजली, पानी से लेकर साफ-सफाई तक कराई जाती है। अब ऐसा नहीं होगा। कोई भी काॅलोनाइजर अवैध काॅलोनी बनाकर बच नहीं पाएगा। इसके लिए अवैध काॅलोनियों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि काॅलोनाइजर से जुर्माना वसूला जा सके। नगरीय निकाय जो कार्रवाई करेगा वह अलग होगी। जुर्माने की राशि तहसील स्तर पर वसूल की जाएगी।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निर्देश जारी किए हैं कि शहरी क्षेत्रों में बिना डायवर्सन और बिना विधिवत अनुमति के बन रही कॉलोनियों के मामलों में कॉलोनाइजर्स से अर्थदंड वसूल किया जाए, साथ ही नामांतरण के प्रकरणों में भी भू-खंड धारकों से भू-भाटक की बकाया राशि वसूल करने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि अवैध काॅलोनियों का सर्वे कराया जाए और यह देखा जाए कि किस तहसील में कितनी अवैध काॅलोनियाँ बन रही हैं और इनका निर्माण कौन करा रहा है। इसके बाद नोटिस जारी कर जुर्माने की राशि वसूल की जाए।

Tags:    

Similar News