ईसीसी चुनाव: एम्प्लाॅईज यूनियन ने निकाली रैली तो उधर मजदूर संघ ने सभा आयोजित की

  • रेल कर्मचारियों को नहीं दे पाई एसएमएस सुविधा
  • इस चुनाव को लेकर कर्मचारी संगठन अपने-अपने स्तर पर जोर अजमाइश में लगे हुए हैं।
  • वर्तमान समय में भी हिसाब-किताब पुराने जमाने की तरह ही चल रहा है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-22 13:56 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पमरे के ईसीसी सोसायटी चुनाव को लेकर वेस्ट सेंट्रल एम्प्लाॅईज यूनियन व मजदूर संघ द्वारा कर्मचारियों को अपने पक्ष में करने हर जतन किया जा रहा है। शुक्रवार को एम्प्लॉईज यूनियन ने रैली निकाली।

वहीं मजदूर संघ ने सभा आयोजित की। एम्प्लाॅईज यूनियन ने रैली निकालने के बाद द्वार सभा भी आयोजित की। सभा को संबाेधित करते हुए मनीष यादव, राेमेश मिश्रा, बीएन शुक्ला ने कहा कि सोसायटी ने हमेशा पारदर्शिता के तहत कार्य किया है। घोटाले बाज किसी पर आरोप नहीं लगा सकते। सभा में यूनियन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेल कर्मचारियों को नहीं दे पाई एसएमएस सुविधा

पमरे में ईसीसी सोसायटी के चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर कर्मचारी संगठन अपने-अपने स्तर पर जोर अजमाइश में लगे हुए हैं।

शुक्रवार को वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के सतीश कुमार, डीपी अग्रवाल व रोशन सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित सभा में यह आरोप लगाया है कि ईसीसी सोसायटी रेल कर्मचारियों को एसएमएस अलर्ट सुविधा प्रदान नहीं कर पाई है।

वर्तमान समय में भी हिसाब-किताब पुराने जमाने की तरह ही चल रहा है। सभा में संघ के आरए सिंह, संजय चौधरी, संतोष त्रिवेणी, योगेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News