बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौत

बरगी क्षेत्र में हुआ हादसा, भांजे का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था मृतक

Bhaskar Hindi
Update: 2023-09-04 17:20 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र स्थित सुखसागर अस्पताल के पास रविवार की रात ढाई बजे करीब बाइक सवार को सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक रात में अपने भांजे का जन्मदिन मनाकर वापस अपने घर सगड़ा लौट रहा था। सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर पुलिस अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सगड़ा निवासी चम्मू लाल गोंड का पुत्र दशरथ गोंड उम्र 40 वर्ष रविवार को ग्राम जमुनिया में रहने वाले अपने बहनोई के घर भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए बाइक लेकर गया था। जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद रात में वह बाइक लेकर अपने घर सगड़ा लौटने लगा तो परिजनों ने उसे सुबह जाने को कहा लेकिन वह नही माना ओर रात ढाई बजे के करीब वह बाइक से सुख सागर अस्पताल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर गिरा ओर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मेडिकल भेज प्रकरण को जांच में लिया है।

Tags:    

Similar News