महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: 23 अक्टूबर को कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें संभावित नेताओं के नाम

  • महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव
  • एमवीए में सीटों को लेकर चल रही खीचंतान
  • 23 अक्टूबर को कांग्रेस जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 20:18 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच दिल्ली में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक बुलाई गई। इस बैठख में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 63 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट्स पर मुहर लगा दी हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 23 अक्टूबर को जारी हो सकती है। वहीं, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक 25 अक्टूबर को बुलाई गई है। फिलहाल, कांग्रेस के 63 उम्मीदवारों की आनी वालीपहली लिस्ट में से कुछ नाम सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इनमें से पार्टी ने किन चेहरों पर दाव लगा सकती हैं।

कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के नाम

नाना पटोले : सकोली

पृथ्वीराज चव्हाण : कराड साउथ

बाला साहब थोराट : संगमनेर

विजय वेडट्टीवार : ब्रह्मपुरी

नितिन राउत : नागपुर वेस्ट

असलम शेख : मलाड वेस्ट

यशोमती ठाकुर : तिवसा

विश्वजीत कदम : पलुसकडे गांव

अमीन पटेल : मुंबापुरी

नसीम खान : चाँदीवली

अमित देशमुख : लातूर सिटी

केसी पटवी : अक्कलकुवा

कुणाल पाटिल : धुले ग्रामीण

22 अक्टूबर को एमवीए की पहली लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अब तक महाराष्ट्र की 96 सीटों पर स्क्रीनिंग कर ली है। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के पाले में 110 सीटें आने की उम्मीद लगाई जा रही हैं। इसके अलावा मंगलवार को महाविकास अघाड़ी के घटक दल के नेताओं के बीच गठबंधन से जुड़े मुद्दों को लेकर मुंबई में मंगलवार (22 अक्टूबर) को तीन बजे महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला साहब थोराट उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलेंगे।

Tags:    

Similar News