बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024: आरजेडी ने चार प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने की बड़ी तैयारी

आरजेडी ने चार प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने की बड़ी तैयारी
  • बिहार में 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव
  • 23 नवंबर को आएंगे चुनावी नतीजे
  • राज्य की चार सीटों पर होंगे विस उपचुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरजेडी ने बिहार की चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य की इमामगंज सीट से आरजेडी की ओर से रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बेलागंज सीट से विश्वनाथ कुमार सिंह और रामगढ़ सीट से अजीत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा तरारी सीट से राजू यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बीते शनिवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य की तरारी सीट से विशाल प्रशांत और रामगढ़ सीट से अशोक कुमार सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। जिसके लिए बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने भी तैयारियां तेज कर दी है। राज्य में इस चुनाव के लिए भी सभी पार्टी जोरों-शोरों से मेहनत कर रही है। इस प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी अपने प्रत्याशियों को इस मैदान में उतार रहे हैं। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले इस चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

उपचुनाव के लिए सीएम नीतीश कुमार की भी पार्टी डटी हुई है। राज्य में एनडीए और महागठबंधन के नेता इस चुनाव पर पूरी ताकत लगा रहे हैं। बता दें कि, अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिस पर भी अभी से सियासत गर्म है।

Created On :   20 Oct 2024 2:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story