Nagpur News: संविधान और लोकतांत्रिक विचार को समाप्त करने के प्रयासों को रोकें - यादव

  • सामाजिक न्याय के कार्यों में योगदान का आवाहन
  • देश में संविधान व लोकतांत्रिक विचार को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है
  • स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव का बयान

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-20 13:22 GMT

Nagpur News : सामाजिक न्याय के कार्यों में योगदान का आवाहन करते हुए स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा है कि देश में संविधान व लोकतांत्रिक विचार को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्रयासों को रोकें। उन्होंने कहा-देश व संविधान को बचाने के लिए संविधान प्रेमी एकत्र हो जाएं। शनिवार काे पत्रकार वार्ता में यादव बोल रहे थे। उन्होंने कहा- देश में हुकुमशाही लादने का प्रयास किया जा रहा है। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में सत्ताधारियों के प्रयासों पर ब्रेक लगा लेकिन लड़ाई अधूरी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम ने जवाबदारी बढ़ा दी है। हालांकि महाराष्ट्र की स्थिति अलग है। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश ने देश को बचाया।

नागपुर सामाजिक न्याय की भूमि है। डॉ.बाबासाहब आंबेडकर की भूमि है। भारत जोडाे अभियान में देश भर के सामाजिक संगठनों का समावेश है। सभी को एक मंच पर लाया गया है। राज्य में विधानसभा की 288 सीटों में से 150 सीटों पर महाविकास आघाडी के साथ भरत जोडा अभियान की ताकत है। विधानसभा चुनाव के बाद भले ही राज्य में भाजपा सत्ता में न रहे पर समाज जागरण का काम 25 से 30 वर्षों तक चलता रहेगा। ईवीएम मशीन को लेकर संदेह है। इलेक्ट्रानिक यंत्राें को हैक िकया जा सकता है। सत्ता के लोग दुरुपयोग कर सकते हैं। जाति जनगणना से किसी को परहेज नहीं होना चाहिए। सामाजिक न्याय के लिए यह आवश्यक है। पत्रकार वार्ता में संजय गोपाल, प्रफुल गुडधे, विलास भोंगाडे, सुषमा भड उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News