Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 Feb 2025 12:31 PM IST
बदमाशों ने पशु व्यापारियों से 15.72 लाख रुपए लूटे
बुलंदशहर में बदमाशों ने दिनदहाड़े पशु व्यापारियों से 15.72 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
- 15 Feb 2025 12:25 PM IST
चुनाव से पहले होगा योगी मंत्री मंडल का विस्तार
उप्र में चुनाव से पहले योगी मंत्री मंडल का विस्तार होगा। सूत्रों से जानकारी सामने आई है।
- 15 Feb 2025 12:20 PM IST
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज यानी शनिवार से शुरू हो गई हैं।
- 15 Feb 2025 12:18 PM IST
उत्तराखंड में शुरू हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है।
- 15 Feb 2025 12:10 PM IST
LG ने दिया तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त का आदेश
LG मनोज सिन्हा ने राज्य के तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
- 15 Feb 2025 12:05 PM IST
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाला
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में बड़े घोटाले की खबर है। पूर्व जनरल मैनेजर पर लगा 122 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है।
- 15 Feb 2025 11:57 AM IST
महाकुंभ में बना एक और रिकॉर्ड
महाकुंभ में एक नया रिकॉर्ड बना है। यहां अब तक 650 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन प्रयागराज एयरपोर्ट उतर चुके हैं।
- 15 Feb 2025 11:49 AM IST
दिल्ली को 5 दिनों में मिल सकता है नया सीएम
राजधानी दिल्ली को नया सीएम 5 दिनों में मिल सकता है। सूत्रों का कहना है कि, 19 या 20 को नए सीएम शपथ ले सकते हैं।
- 15 Feb 2025 11:43 AM IST
कल दिल्ली आएंगे नीतीश कुमार
रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे। वे यहां प्रधानमंत्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
Created On :   15 Feb 2025 8:00 AM IST