Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 Feb 2025 11:35 AM IST
सोने की कीमतें आसमान पर
24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,320 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक है।
- 15 Feb 2025 11:25 AM IST
संगम स्टेशन 16 फरवरी की रात 12 बजे होगा ओपन
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भारी भीड़ के बाद बंद किए गए संगम स्टेशन को 16 फरवरी की रात 12 बजे यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
- 15 Feb 2025 11:19 AM IST
अब प्रयागराज संगम स्टेशन 16 तक किया बंद
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को अब 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।
- 15 Feb 2025 11:07 AM IST
चांदी की कीमत बढ़ी
चांदी की कीमत में एक बार फिर से तेजी आई है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 1,00,600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 15 Feb 2025 11:01 AM IST
केजरीवाल के बंगले पर एक्शन की तैयारी में CVC
बीजेपी की शिकायत के बाद CVC दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर एक्शन की तैयारी में है।
- 15 Feb 2025 10:55 AM IST
कई शहरों में पेट्रोल- डीजल के बदले रेट
आज जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे बढ़कर 105.40 रुपए और डीजल 61 पैसे महंगा होकर 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में पेट्रोल 53 पैसे कम होकर 105.58 रुपए और डीजल 50 पैसे सस्ता होकर 92.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 15 Feb 2025 10:50 AM IST
आज भारत डिपोर्ट किए जाएंगे US से निकाले गए 119 अवैध प्रवासी
अमेरिका से निकाले गए 120 अवैध प्रवासियों को आज भार डिपोर्ट किया जाएगा।
- 15 Feb 2025 10:31 AM IST
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्रेस सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 15 Feb 2025 10:19 AM IST
'नौकरी देने का काम हमारी सरकार ने किया...', हरियाणा सीएम सैनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरियाणा के 56वें प्रांतीय अधिवेशन उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमने पिछले 10 सालों में हरियाणा प्रदेश के अंदर 1,75,000 युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी देने का काम हमारी सरकार ने किया है, मुझे ये भी खुशी है कि हरियाणा में कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी युवाओं को न केवल रोजगार दिया है बल्कि उन्हें रोजगार की सुरक्षा और उनको 58 साल तक कोई बाहर नहीं कर पाएगा इसके लिए हमने कानून बनाकर करके उनको सुरक्षित करने का काम किया है।
- 15 Feb 2025 10:16 AM IST
प्रयागराज में बस हादसा अपडेट
CMO ए.के. तिवारी ने कहा कि प्रयागराज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। एक बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में बैठे सभी लोगों की मृत्यु हो गई है। सभी पीड़ित छत्तीसगढ़ से प्रयागराज आ रहे थे और बस प्रयागराज से रायगढ़ जा रही थी।
Created On :   15 Feb 2025 8:00 AM IST