Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 March 2025 11:25 AM IST
मणिपुर पर अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक
गृह मंत्रालय में मणिपुर पर अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए राज्यपाल अजय भल्ला भी पहुंचे हैं।
- 1 March 2025 11:20 AM IST
अजित पवार ने कहा कि सभी को पार्टी का विस्तार करने का अधिकार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि, मुझे, एकनाथ शिंदे और सीएम फडणवीस सभी को अपनी पार्टी का विस्तार करने का अधिकार है।
- 1 March 2025 11:15 AM IST
बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 4 की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर कोच बस और ट्रक की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में चार की मौत हो गई है।
- 1 March 2025 11:10 AM IST
सारण में देर रात जबरदस्त फायरिंग
सारण में दो युवकों के हाथ बांधकर गोली मारने की खबर है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है।
- 1 March 2025 11:05 AM IST
यूपी में मौसम ने बिगाड़ी फसल
उप्र में मौसम में आए बदलाव से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। यहां ओाला बारिश से फसल बिछ गई है।
- 1 March 2025 11:01 AM IST
गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़
पंजाब के तरनतारन में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाश घायल हुए हैं।
- 1 March 2025 10:55 AM IST
यूपी के कई क्षेत्रों में ओलों की बारिश
यूपी में मौसम तेजी से बदला है। यहां मथुरा में तेज हवा के साथ ओलों की बारिश हुई है।
- 1 March 2025 10:50 AM IST
पुष्कर बोले सभी को जल्द ही बचा लिया जाएगा
सीएम पुष्कर ने कहा है कि, पीएमओ लगातार हमारे संपर्क में है और सभी को जल्द ही बचा लिया जाएगा।
- 1 March 2025 10:45 AM IST
चांदी की चमक फीकी पड़ी
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें करीब 1,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है। जिसके बाद इसकी कीमत 96,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 1 March 2025 10:40 AM IST
सोने की कीमत में गिरावट
मार्च के पहले दिन गोल्ड के रेट में करीब 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है।
Created On :   1 March 2025 8:00 AM IST