Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 March 2025 10:35 AM IST
डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत घटी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 69.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 1 March 2025 10:30 AM IST
ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव गिरा
कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 73.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है।
- 1 March 2025 10:14 AM IST
अमेरिका से खाली हाथ लौटे जेलेंस्की
तनातनी के बीच जेलेंस्की ने ट्रंप को कहा शुक्रिया, पर माफी मांगने से किया इनकार
- 1 March 2025 10:07 AM IST
बर्फ में फंसी जिंदगियां
मजदूरों को निकालने का काम जारी, माणा गांव के पास हुआ था हिमस्खलन
- 1 March 2025 9:58 AM IST
PMO में संपर्क धामी
PMO लगातार हमारे संपर्क में है, सभी को जल्द ही बचा लिया जाएगा: CM पुष्कर सिंह धामी
- 1 March 2025 9:49 AM IST
माणा गांव में रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड: माणा गांव के पास फंसे 55 में से 47 मजदूर निकाले गए, 8 मजदूरों के लिए रेस्क्यू जारी
- 1 March 2025 9:38 AM IST
जोशीमठ जायेंगे सीएम धामी
उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी 10:15 बजे पहुंचेंगे जोशीमठ के आर्मी हेलीपैड
- 1 March 2025 9:30 AM IST
झड़प में स्टूडेंट की मौत
केरल: 27 फरवरी को एक स्कूल के बाहर छात्रों के बीच हुई झड़प में घायल स्टूडेंट की मौत
- 1 March 2025 9:24 AM IST
यूक्रेन समिट
बिना मिनरल डील के ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे जेलेंस्की, यूक्रेन 'समिट' में करेंगे शिरकत
- 1 March 2025 9:13 AM IST
स्टार्मर ने ट्रंप और जेलेंस्की से की बात
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की
Created On :   1 March 2025 8:00 AM IST