Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 1 March 2025 1:30 PM IST
Jabalpur News: लकवा से ग्रसित बीमित को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं दिया बीमा क्लेम
अनेक प्रकार के दावे करने वाली बीमा कंपनियां आम लोगों को इलाज में मदद नहीं कर रही हैं। यहां तक की गंभीर बीमारी होने पर भी अपने वादों से मुकर कर क्लेम डिपार्टमेंट भुगतान करने से इनकार कर रहा है। ऐसी ही शिकायत हरियाणा हिसार निवासी दुर्योधन कुमार ने की है। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 11250359623002 का प्रीमियम देते आ रहे हैं।
- 1 March 2025 1:25 PM IST
Jabalpur News: 15 दिन में ही उखड़ने लगीं 80 लाख से बनी सीसी सड़कों की परतें, गुणवत्ता पर सवाल
स्वामी विवेकानंद वार्ड के अंतर्गत कचनार सिटी फेज-2 में रामसखी उद्यान के आसपास 80 लाख की लागत से सीसी सड़कों का निर्माण कराया गया है। 15 दिन में ही सड़क की परतें जगह-जगह से उधड़ने लगी हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने और गुणवत्ताहीन काम करने का आरोप लगाया है।
- 1 March 2025 1:15 PM IST
Jabalpur News: पुणे-इंदौर फ्लाइट को ही अभी विकल्प के तौर पर जबलपुर तक बढ़ा दिया जाए
वायु संघर्ष समिति व उड़ान जबलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल महामहिम मंगू भाई पटेल से भेंट कर जबलपुर से पुणे के लिए सीधी वायु सेवा चालू करने की मांग की। समिति के संयोजक हिमांशु खरे ने बताया कि राज्यपाल से उन्हें जबलपुर की दयनीय वायुसेवा की स्थिति से अवगत कराया।
- 1 March 2025 1:10 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 01-मार्च-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 28 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 28 फरवरी 2025 को औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत बढ़ीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 1 March 2025 1:04 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 01-मार्च-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 28 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 28 फरवरी 2025 को औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत बढ़ीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 1 March 2025 1:00 PM IST
भारत में मोटापे से लड़ने के लिए जंक फूड पर जागरूकता की आवश्यकता ल्यूक कॉउटिन्हो
हेल्थ कोच ल्यूक कॉउटिन्हो ने कहा कि भारत में मोटापे से लड़ने के लिए जंक फूड पर जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने देश में मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की प्रशंसा की।
- 1 March 2025 12:55 PM IST
PM मोदी का बयान
'बजट का लक्ष्य कृषि क्षेत्र को ज्यादा समृद्ध बनाना है...', बोले PM मोदी
- 1 March 2025 12:50 PM IST
हिमाचल मौसन अपडेट
हिमाचल प्रदेश कुल्लू में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, लोग बोले प्रशासन ने समय पर नहीं की मदद
- 1 March 2025 12:45 PM IST
श्रेया घोषाल का 'एक्स' अकाउंट हैक, फैंस को दी चेतावनी
मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपने प्रशंसकों को जानकारी दी है कि उनका 'एक्स' अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। उन्होंने फैंस को अकाउंट पर किए गए किसी पोस्ट या मैसेज या लिंक पर ध्यान न देने को लेकर चेतावनी भी दी है।
- 1 March 2025 12:40 PM IST
लखनऊ
अमौसी एयरपोर्ट का रनवे 15 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा बंद
Created On :   1 March 2025 8:00 AM IST