फैक्ट चेक: ये बेहतरीन तीरंदाज ओलंपिक एथलीट नहीं बल्कि है K-POP स्टार, कहीं आप भी तो नहीं खा गए धोखा

ये बेहतरीन तीरंदाज ओलंपिक एथलीट नहीं बल्कि है K-POP स्टार, कहीं आप भी तो नहीं खा गए धोखा
पेरिस ओलंपिक में इस खूबसूरत तीरंदाज की वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पेरिस ओलंपिक 2024 जारी है। इसी बीच खिलाड़ियों के सुंदर प्रदर्शन करते हुए कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही है। इन्हीं में से एक सुंदर लड़की का भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे तीरंदाजी करते हुए देखा जा सकता है। इस खूबसूरत लड़की ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। यहां तक कि बहुत से भारतीय यूजर्स भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह खूबसूरत लड़की है कौन? इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान यह तक कहा है कि इस तीरंदाज को बिना खेले ही गोल्ड मेडल दे दिया जाना चाहिए। चलिए जानते हैं आखिर यह लड़की है कौन जिसे कई लोग तलाश करने में लगे हुए हैं और इसका पेरिस ओलंपिक से क्या रिश्ता है।

एक्स पोस्ट

वायरल वीडियो में तीरंदाजी करते हुए दिख रही लड़की को कई लोग तलाश कर रहे हैं। एक एक्स यूजर @ayeejuju ने वायरल हो रही वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि ये लड़की कौन है? बता दें, वायरल हो रही इस क्लिप को देखकर लोग कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांधने में लगे हुए हैं। कई लोग कह रहे हैं कि यह लड़की तो बिलकुल परी लग रही है। वहीं, लोग यह भी कमेंट कर रहे हैं कि यह लड़की कितनी क्यूड है, बिलकुल परम सुंदरी लग रही है।

यह भी पढ़े -सीएम परिषद की बैठक में योगी आदित्यनाथ के PM मोदी को अनदेखा करने का दावा, पड़ताल में पता लगी सच्चाई

पेरिस ओलंपिक का नहीं है वीडियो

बता दें, यह लड़की एथलीट नहीं है। दरअसल, वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है उनका का नाम चोउ त्जुयू है। त्जुयू एक कमाल की सिंगर और डांसर हैं। वायरल हो रही वीडियो ना तो पेरिस ओलंपिक की है और ना ही इस साल की है। असल में यह वीडियो साल 2018 में साउथ कोरिया के आइडल चैम्पियनशिप का है। त्जुयू साउथ कोरिया के K-POP गर्ल ग्रुप TWICE की मेंबर हैं। यह गर्ल ग्रुप काफी ज्यादा फेमस है। बता दें, त्युजू का जन्म 14 जून 1999 को ताइवान के ताइनान में हुआ था। त्युजू काफी कम उम्र से ही ग्लैमरस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं।

यह भी पढ़े -बांग्लादेश एयरपोर्ट पर भारतीय सेना की मौजूदगी का बड़ा दावा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Created On :   11 Aug 2024 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story