गुड न्यूज: दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, डिलीवरी के बाद पहली तस्वीर की शेयर

दीपिका-रणवीर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, डिलीवरी के बाद पहली तस्वीर की शेयर
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गूंगी किलकारी
  • एक्ट्रेस ने दिया बेटी को दिया जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खूशखबरी सामने आ रही है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज रही है। दीपिका ने बेटी को दिया जन्म दिया है। बता दें कि, दरअसल पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन एक्ट्रेस को बीते दिन तय डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है।

खबरों है कि, उनकी फैमिली ने सी-सेक्शन के जरिए उनके बच्चे का वेलकम करने की प्लानिंग की थी। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। अब डिलीवरी के बाद कपल ने पहली पोस्ट की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। और बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स समेत फैंस कपल को बधाईंया दे रहे हैं।

यह भी पढ़े -दीपिका पादुकोण इस डेट पर सुनाएंगी गुड न्यूज, मम्मी बनने के बाद इतने दिन की लेंगी मैटरनिटी लीव

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार शेयर करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं। कपल का फोटो शूट भी लोगो ने काफी पसंद किया।

यह भी पढ़े -दीपिका पादुकोण का बदला लुक, डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस के नए लुक के जीता फैंस का दिल, वीडियो वायरल

फैमिली संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं दीपिका

बता दें कि शनिवार 7 सितंबर को दीपिका पादुकोण को एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इससे एक दिन पहले ही दीपिका रणवीर सिंह और पूरी फैमिली के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने पूरी फैमिली के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए थे और आशीर्वाद लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस हरे रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आई थीं जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

यह भी पढ़े -दीपिका कुमारी महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी में राउंड ऑफ 32 में पहुंचीं

Created On :   8 Sept 2024 7:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story