- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- PUBG पर अरब देश जॉर्डन ने लगाया...
PUBG पर अरब देश जॉर्डन ने लगाया प्रतिबंध, इससे पहले 4 देशों में हो चुका है बैन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PUBG यानी कि प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड, दुनियाभर में पॉपुलर हो चुके इस ऑनलाइन गेम की दीवानी कुछ इस तरह है कि कई देशों में खुद सरकारों को इसे बंद करने के लिए आगे आना पड़ रहा है। हाल ही में अरब देश जॉर्डन ने इस गेम पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है, बल्कि जॉर्डन PUBG पर बैन लगाने वाला पांचवा देश है। कुछ महीने पहले ही इस गेम को भारत में भी बैन किया गया था। जिसे बाद में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटा लिया गया था। हालांकि गुजरात में इस गेम पर प्रतिबंद लगा है।
हिंसक है गेम
जॉर्डन में PUBG पर प्रतिबंध को लेकर सरकारी अधिकारियों का कहना है कि PUBG मोबाइल गेम बहुत ही हिंसक है और इससे देश के नागरिकों पर नकात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हालत यह हो गई है कि लोगों ने PUBG की चक्कर में किताबें पढ़ना छोड़ दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि पबजी मोबाइल बच्चों को बर्बाद कर रहा है। बच्चे घंटों पबजी खेल रहे हैं।
गेम खेलने पर कार्रवाई
वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने संस्थान में पबजी खेलते हुए पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस देश से पहले पबजी पर इराक, नेपाल, भारत (गुजरात) और इंडोनेशियाई प्रांत आचे में बैन लग चुका है।
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार
बता दें कि मनोवैज्ञानिकों के अनुसार PUBG गेम खेलने से सेहत पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस गेम से बच्चे हिंसक और चिड़चिड़े हो रहे हैं। साथ ही गेम का प्रभाव उनकी आंखों पर भी पड़ रहा है और इसके अलावा वे मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। भारत में इसका एडिक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।
क्या है PUBG
PUBG गेम दिसंबर 2017 में लॉन्च हुआ था, यह एक ऑनलाइन गेम है। इस गेम में 100 लोगों तक प्लेअर्स को एक आइलैंड पर उतारा जाता है। उन्हें बंदूक और दूसरे प्लेअर्स को मारकर खुद पूरे गेम में सरवाइव करना होता है। यह गेम बच्चों और युवाओं में काफी फेमस है।
Created On :   10 July 2019 11:31 AM IST