न्यू लैपटॉप: Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) WUXGA डिस्प्ले और स्लिम मेटल चेसिस के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन

Lenovo IdeaPad Slim 3 (2025) WUXGA डिस्प्ले और स्लिम मेटल चेसिस के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन
  • भारत में शुरुआती कीमत 63,790 रुपए रखी गई है
  • 14-इंच, 15.3-इंच, 16-इंच डिस्प्ले का ऑप्शन है
  • रैपिड चार्ज बूस्ट सपोर्ट के साथ 60Wh की बैटरी है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी लेनोवो (lenovo) ने भारत में अपना नया लैपटॉप आइडियापैड स्लिम 3-2025 (IdeaPad Slim 3- 2025) लॉन्च कर दिया है। इसे नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है और यह वैकल्पिक मेटा चेसिस के साथ आता है। इसमें हाइब्रिड वर्कर्स, स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के यूजर्स के लिए रिफ्रेश्ड डिजाइन, ऑप्शनल मेटल बिल्ड और अपग्रेडेड फीचर्स दिए गए हैं।

यह तीन स्क्रीन साइज में उपलब्ध, लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 (2025) में WUXGA IPS पैनल होने की बात कही गई है। इसमें 60Wh तक की बैटरी है और इसमें MIL-STD 810H US मिलिट्री स्टैंडर्ड ड्यूरेबिलिटी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Lenovo IdeaPad Slim 3- 2025 की कीमत

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 (2025) को भारत में 63,790 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप जल्द ही आधिकारिक ब्रांड वेबसाइट, लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह 1 साल की वारंटी और 1 साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान के साथ आता है।

Lenovo IdeaPad Slim 3- 2025 की स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में तीन स्क्रीन साइज 14-इंच, 15.3-इंच और 16-इंच का ऑप्शन मिलता है। सभी वेरिएंट में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 90 प्रतिशत से ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ कई WUXGA IPS पैनल विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, लैपटॉप वैकल्पिक मेटल चेसिस में भी उपलब्ध है। इसमें MIL-STD 810H US मिलिट्री स्टैंडर्ड ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

इस लैपटॉप में विंडोज हैलो सपोर्ट के साथ फुल एचडी और IR कैमरा, प्राइवेसी शटर और डुअल माइक्रोफोन ऐरे भी है। कंपनी का कहना है कि आइडियापैड स्लिम 3 (2025) को 25W थर्मल डिजाइन पावर (TDP) के साथ इंटेल रैप्टर लेक H या AMD हॉकपॉइंट प्रोसेसर के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है।

यह मल्टीटास्किंग और परफॉरमेंस के बीच बैलेंस प्रदान करने के लिए स्मार्ट पावर ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी का लाभ उठाता है। लैपटॉप DDR5 रैम से लैस है और इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए डुअल SSD स्लॉट दिए गए हैं।

लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 (2025) में 60Wh तक की बैटरी है जो रैपिड चार्ज बूस्ट को सपोर्ट करती है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह चार्जिंग टाइम को काफी कम कर देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है।

Created On :   24 April 2025 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story