मुठभेड़: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का एक इनामी बदमाश मारा गया

यूपी के बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का एक इनामी बदमाश मारा गया
  • 5 साल पहले हुई थी शादी
  • राजेश के एक 6 महीने का और दूसरा 3 साल का बेटा
  • बदमाश पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित था

डिजिटल डेस्क, बुलंगशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में डेढ़ लाख के एक इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। बदमाश का नाम राकेश जाटव बताया जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और मारे गए बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

आपको बता दें पुलिस मुठभेड़ में मारा गया राजेश जाटव सिहालीनगर का रहने वाला था। उसके दो भाई चेन्नई में काम करते हैं। एक गांव में मजदूरी करता है। राजेश की शादी 5 साल पहले खुर्जा में हुई थी। 2 बेटे हैं। एक 6 महीने का, तो दूसरा 3 साल का है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश की पहचान बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के सेरिया उर्फ़ सिहाली नगर निवासी राजेश जाटव के रूप में हुई है। बदमाश पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मिली जानकारी के अनुसार दशहर के अगले दिन ही पुलिस और बदमाश राकेश जाटव के बीच मुठभेड़ हुई, पुलिस ने जाटव को घेर लिया था। पुलिसकर्मियों को देखते ही राकेश जाटव ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर वाईडी शर्मा और एक सिपाही को गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, गोली बदमाश को जाकर लगी , गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि अस्पतला ले जाते समय उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। एनकाउंटर की ये पूरी वारदात अहार थाना क्षेत्र में हुई, राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 50 केस दर्ज थे। बुलंदशहर पुलिस ने 30 साल के राजेश पर 1 लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

Created On :   13 Oct 2024 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story