सर्वे: ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल आरंभ करें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By - Bhaskar Hindi |27 Feb 2024 7:38 PM IST
- जिला कलेक्टर्स को सर्वे तत्काल आरंभ करने के निर्देश
- किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित -सीएम
- किसानों को उचित राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला कलेक्टर्स को ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसानों को उचित राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। सभी मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण सर्वे की मॉनीटरिंग करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक के बाद हुई चर्चा में यह निर्देश दिए।
Created On :   27 Feb 2024 7:35 PM IST
Next Story