पुरातात्विक स्थल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिंधु घाटी सभ्यता से जुडे शहर धोलावीरा का किया दौरा

- गुजरात के कच्छ जिले के खादिर बेट द्वीप स्थित धोलावीरा
- यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और 5,000 साल पुरानी सभ्यता
- प्राचीन मानव सभ्यता के चरणबद्ध विकास और नगर नियोजन की मिली जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हड़प्पा युग के शहर धोलावीरा का दौरा किया। आपको बता दें राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के कच्छ जिले के खादिर बेट द्वीप स्थित सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित प्रमुख पुरातात्विक स्थल धोलावीरा का शुक्रवार को दौरा किया। अधिकारियों ने राष्ट्रपति दौरे की जानकारी दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कच्छ के रण में सफेद रेगिस्तान का दौरा किया और शानदार सूर्यास्त का नजारा देखा।
सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा ने एक विज्ञप्ति में जानकारी दी । आपको बता दें धोलावीरा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और 5,000 साल पुरानी सभ्यता के महानगर का भ्रमण किया। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति को प्राचीन मानव सभ्यता के चरणबद्ध विकास और नगर नियोजन के बारे में गहन जानकारी प्राप्त हुई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कच्छ स्थित गुजरात पर्यटन टेंट सिटी में शिल्प स्टालों का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय शिल्पकारों के उत्पादों को देखा और उनसे बातचीत की।
Created On :   1 March 2025 4:04 PM IST