- Home
- /
- सड़क दुर्घटना में जेसीओ की मौत, 2...
सड़क दुर्घटना में जेसीओ की मौत, 2 जवान घायल

By - Bhaskar Hindi |13 April 2022 6:36 PM IST
जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना में जेसीओ की मौत, 2 जवान घायल
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) की मौत हो गई और दो अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि दुर्घटना पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के मनकोट सेक्टर में बलोनी अग्रिम क्षेत्र के पास हुई। 101 फील्ड रेजिमेंट का वाहन वहां से जा रहा था कि तभी वह सड़क से फिसल कर खाई में गिर गया।
एक सूत्र ने कहा, जेसीओ की पहचान डी. एन. पांडे के रूप में हुई है, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा नायक भारत जगदाले और विजय पवार के रूप में पहचाने गए 2 सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
(आईएएनएस)
Created On :   13 April 2022 9:00 PM IST
Tags
Next Story