- Home
- /
- हरियाणा चुनाव : बसपा को झटका, पूर्व...
हरियाणा चुनाव : बसपा को झटका, पूर्व मंत्री करतार सिंह बीजेपी में शामिल

By - Bhaskar Hindi |18 Oct 2019 7:54 AM IST
हरियाणा चुनाव : बसपा को झटका, पूर्व मंत्री करतार सिंह बीजेपी में शामिल
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। चुनाव से पहले बसपा को करारा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक करतार सिंह भड़ाना शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अरुण सिंह ने इस मौके पर कहा, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। देशहित के आगे कुछ भी नहीं है। कश्मीर से अुनच्छेद 370 हटाने के मसले पर मोदी सरकार का समर्थन करता हूं और इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ, क्योंकि भाजपा ही देश को आगे ले जा सकती है।
Created On :   18 Oct 2019 1:23 PM IST
Next Story