आशा-ऊषा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

By - Bhaskar Hindi |17 April 2023 11:01 AM IST
पन्ना आशा-ऊषा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न
डिजिटल डेस्क,पन्ना। आशा-ऊषा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक गुनौर के ग्राम पंचायत कठवरिया के ग्राम महाराजपुरा में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश स्तरीय होने वाले आंदोलन एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जानकी चौधरी ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन में सभी आशा एवं ऊषा बहिनों से आग्रह किया है कि बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगी एवं अपनी मांगों के लिए लघु वेतन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आर-पार की लड़ाई लड़ेगीं। बैठक में मुख्य रूप से जिले से पहुंचे अतिथि लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, अंशकालीन कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी वर्मा, दीपा पटेल, राजवती पटेल, सोमवती सेन, गीता चौधरी, जानकी चौधरी आदि सभी आशा एवं ऊशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।
Created On :   17 April 2023 11:01 AM IST
Next Story