- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 18 युवाओं को वेक्सीन लगाने...
18 युवाओं को वेक्सीन लगाने शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र लगेंगे आज रात 9.30 से ऑनलाइन किये जा सकेंगे स्लाट बुक!

डिजिटल डेस्क | जबलपुर राज्य शासन के शुक्रवार 21 मई को 18 से 44 आयु वर्ग हेतु विशेष कोविड टीकाकरण सत्र बनाये जाने के निर्देशानुसार आज गुरूवार 20 मई रात्रि 9.30 बजे रजिस्ट्रेशन के ऑनलाईन स्लाट खोले जायेंगे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एस.एस. दाहिया के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से पंजीयन कर शेड्युल प्राप्त करने उपरांत ही टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. दाहिया के अनुसार भारत शासन द्वारा प्रदत्त लिंक selfregistration.cowin.gov.in और aarogysetu app से अपना पंजीयन कर शेड्युल प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा है कि जिन हितग्राहियो ने पूर्व से पंजीयन कर लिया है वे पुन: ऑनलाईन जाकर शेड्युल कर टीकाकरण सुविधा का लाभ ले सकते हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि 45 आयु वर्ग के लोगों को पुर्वानुसार टीका लगाया जायेगा और कोविशील्ड का दूसरा डोज 84 दिन के बाद शासन के दिशा निर्देशानुसार लगाया जायेगा।
Created On :   21 May 2021 2:37 PM IST