- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हैकथॉन प्रतियोगिता के जरिए पुलिस और...
मध्य प्रदेश: हैकथॉन प्रतियोगिता के जरिए पुलिस और छात्रों ने दिया साइबर अपराध से बचने का संदेश
![हैकथॉन प्रतियोगिता के जरिए पुलिस और छात्रों ने दिया साइबर अपराध से बचने का संदेश हैकथॉन प्रतियोगिता के जरिए पुलिस और छात्रों ने दिया साइबर अपराध से बचने का संदेश](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401708-oekfoekokveve.webp)
- 'साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता और सतर्कता महत्वपूर्ण'
- 'विभिन्न समस्याओं के हल ढूंढने में सहायता मिल सकती है'
- छात्रों को सतर्कता बरतने के बारे में बताया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रायसेन पुलिस और एक निजी यूनिवर्सिटी द्वारा तीन दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को औबेदुल्लागंज में हैकथोन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हैकथोन कार्यक्रम में आरजीपीवी एवं एलएनसीटी के छात्रों को संयुक्त विजेता रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी विनीत कपूर ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्र, इंडस्ट्री एवं पुलिस विभाग के परस्पर सहयोग से न केवल साइबर अपराध रोकने बल्कि विभिन्न समस्याओं के हल ढूंढने में सहायता मिल सकती है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि जन सामान्य को साइबर फ्रॉड के प्रति जनता को जागरूक करना एक पहलू है। ताकि वे किसी भी धोखाधड़ी से बच सके। तकनीकी दौर में साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता और सतर्कता महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा निरंतर साइबर अपराध जैसी समस्या से निपटने का हल ढूंढना भी एक पहलू हैं। इस दिशा में निजी यूनिवर्सिटी ने प्रशंसनीय काम किया है। प्रो डॉ संजीव गुप्ता, एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा, नेटलिंक के वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश मोटवानी और डॉक्टर संगीता जौहरी ने भी साइबर अपराध से बचने के बारे में छात्रों को सतर्कता बरतने के बारे में बताया।
Created On :   8 Feb 2025 10:04 PM IST