मध्य प्रदेश: मप्र कर्मचारी कांग्रेस संगठन ने वनकर्मचारियों पर हुए प्राणघातक हमले की कड़ी निंदा

मप्र कर्मचारी कांग्रेस संगठन ने वनकर्मचारियों पर हुए प्राणघातक हमले की कड़ी निंदा
प्रांताध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार द्वारा वन कर्मचारी साथियों को साहस और धैर्य बनाये रखने की अपील की है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र कर्मचारी कांग्रेस संगठन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पन्ना एसपी राय द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर वनमण्डल पन्ना अंतर्गत वन परिक्षेत्र पन्ना की बीट पन्ना के पहाड़कोठी में प्रतिबंधित क्षेत्र प्लांटेसन के अंदर भैंस चराने से मना करने एवं वन सुरक्षा में अवरोध उत्पन्न करते हुए 50 से 60 लोगों द्वारा वन कर्मचारियों पर लाठी डंडो के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया।

मप्र कर्मचारी कांग्रेस प्रान्तीय इकाई भोपाल के प्रांताध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार द्वारा पन्ना जिले के वन कर्मचारियों के ऊपर वन क्षेत्र में वन सुरक्षा की गस्ती करने के दौरान वन अपराधियों के द्वारा किये गए प्राणघातक हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा वन अपराधी कितने बड़े आसामी क्यों न हो अब संगठन उन्हें किसी भी कीमत पर नही छोड़ेगा और जिस प्रकार की घटना को अंजाम वन अपराधियों द्वारा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब संगठन बड़ी कार्यवाही करेगा। प्रांताध्यक्ष द्वारा वन कर्मचारी साथियों को साहस और धैर्य बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वन अपराधियों को उनके द्वारा किये गए अपराध के विरुद्ध कार्यवाही अवश्य कराई जाएगी। किसी भी वन अपराधी को माफ नही किया जायेगा।

Created On :   3 Sept 2024 3:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story