- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का...
भाजपा मध्य प्रदेश: भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मंडल अध्यक्षों को पत्र, संगठन निष्ठा और सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल का आह्वान
![भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मंडल अध्यक्षों को पत्र, संगठन निष्ठा और सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल का आह्वान भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का मंडल अध्यक्षों को पत्र, संगठन निष्ठा और सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल का आह्वान](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/01/30/1398975--.webp)
- पत्र में कहा कार्यकाल को बनाएं सर्वश्रेष्ठ, पूर्णांक की ओर पुस्तक भी भेंट की
- संगठन की प्राथमिकताओं को राजनीतिक आचरण में अपनाने की सलाह।
- 'सबका साथ, सबका विकास' को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि लक्ष्य मानकर कार्य करने की प्रेरणा।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के संगठन पर्व-2024 के तहत प्रदेश के सभी निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को गुरुवार को पत्र लिखा। शर्मा ने सभी को बधाई दी और कहा कि अपने कार्यकाल को सर्वश्रेष्ठ बनाएं और पूर्ण निष्ठा से संगठन के दायित्वों को निभाएं। शर्मा ने मंडल अध्यक्षों को पूर्णांक की ओर पुस्तक भी भेंट की। शर्मा ने पत्र में कहा है कि पंच निष्ठाएं पार्टी के लिए सर्वोपरि हैं। सभी मंडल अध्यक्ष इसे राजनीतिक व्यवहार में उतारें। सरकार और समाज के बीच सेतु के कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं की दोहरी भूमिका भी है।
उन्होंने लिखा कि मंडल अध्यक्ष पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण इकाई हैं और मंडल अध्यक्ष ही क्षेत्र में पार्टी का चेहरा होते हैं। सामूहिकता हमारी पार्टी की कार्यपद्धति की बड़ी विशेषता है। सबको साथ लेकर चलना, हर कार्यकर्ता को कार्य और हर कार्य के लिए कार्यकर्ता, यह हमारे संगठन की शैली है। किसी परिवार, जाति या नेता से नहीं बल्कि पार्टी को सामूहिकता के भाव से आगे बढ़ाना है। आप सभी पूरी निष्ठा से संगठन के दायित्वों का निर्वहन करें और अपने कार्यकाल को सर्वश्रेष्ठ बनाएं। बूथ समिति की सक्रियता बहुआयामी हो रही है। मंडल अध्यक्ष के नाते हर बूथ तक व्यवस्थित और नियमित प्रवास हो। नई तकनीक के सहयोग से हमारे कार्य की प्रामाणिकता और व्यापकता बढ़ी है। मंडल अध्यक्ष होने के नाते आप सभी को संगठन के इस मान-सम्मान और स्वाभिमान का भान होना आवश्यक है। दायित्व का निर्वहन करने के लिए आपको संगठन की अन्य योग्यताओं के साथ हमारे सामाजिक व्यवहार की प्रमाणिकता और शुद्धता भी आवश्यक है। योजनापूर्वक सभी समाजों का प्रतिनिधित्व भी पार्टी में बढ़ाएं।
शर्मा ने लिखा कि पार्टी कार्य संचालन के लिए उपयोगी पुस्तक पूर्णांक की ओर भी भेजी जा रही है। इसे बार-बार पढ़ें और समझें। इसे अपने राजनीतिक व्यवहार में उतारें। भाजपा की यह पंच निष्ठाएं आपके राजनीतिक जीवन को निखारने के साथ राजनीति में होने के उद्देश्य को स्पष्ट करेंगी। सबका साथ, सबका विकास एक नारा नहीं, प्रधानमंत्री का मंत्र है, इसको बार-बार सिद्ध करना है। शर्मा ने कहा कि यह पार्टी के मंडल अध्यक्ष के नाते कार्यक्रम, अभियान और विभिन्न गतिविधियों में योजनापूर्वक सभी समाजों का प्रतिनिधित्व बढ़ाएं।
उन्होंने पत्र में लिखा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत ही है जो मध्यप्रदेश संगठन की गौरव गाथा देश में बताई जाती है। प्रदेश के पार्टी संगठन को समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई है। संगठन पर्व में ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने और रिकॉर्ड सदस्यता कराने के साथ 100 प्रतिशत बूथ डिजिटलाइजेशन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के नेताओं व वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा समय-समय पर प्रशंसा की गई है। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन निष्ठा, भाजपा की विशाल व अद्भुत परंपरा और विलक्षण कार्यपद्धति है।
ऐसे संगठन के मंडल अध्यक्ष के नाते आपको संगठन के इस मान-सम्मान और स्वाभिमान का भान होना आवश्यक है। आपका चेहरा समाज में भाजपा का परिचय है। आपके व्यवहार में समाज भाजपा को देखता है। इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए संगठन की अन्य योग्यताओं के साथ हमारे सामाजिक व्यवहार की प्रमाणिकता और शुद्धता भी आवश्यक है। हर बूथ समिति की सक्रियता आपकी सक्षमता की द्योतक होगी। शर्मा ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष से मध्यप्रदेश में बूथों पर लगातार गतिविधियां हुई हैं।
हमारी बूथ समिति की सक्रियता बहुआयामी हो रही है। नई तकनीक के सहयोग से हमारे कार्य की प्रामाणिकता और व्यापकता बढ़ी है। शक्ति केन्द्रों के माध्यम से बूथों पर सतत् संगठन चलायमान हो, यह आपकी महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि मंडल अध्यक्ष के नाते हर बूथ तक व्यवस्थित और नियमित प्रवास हो। अपने मंडल के हर बूथ समिति की सक्रियता आपकी सक्षमता की द्योतक होगी। भाजपा जैसे विलक्षण दल को समझने के लिए मैं आपको भाजपा की पंचनिष्ठाएं भेज रहा हूं। इसे बार-बार पढ़ें, समझें और इसे अपने राजनीतिक व्यवहार में उतारें।
Created On :   30 Jan 2025 9:00 PM IST