महाकालेश्वर मंदिर हादसा: मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश
  • होली के दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हुआ था हादसा
  • सीएम ने उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की
  • जांच के दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से चर्चा कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार और हर संभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से बड़ी दुर्घटना का संकट टला है। किंतु यह दुर्घटना दुखद और चिंता का विषय है। मेरे मन में अत्यंत पीड़ा हैं। घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार मिले यह हमारी पहली प्राथमिकता हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो, यह प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। संपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के साथ 1 लाख रुपए की राहत राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

उल्लेखनीय की मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर त्वरित रूप से घटना में हुए घायलों से मिलने पहुंचे थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचे थे।

बताया गया कि महाकाल मंदिर में आग लगने की दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए जिसमें सर्व रमेश /रघुनाथ, चिंतामणि /भागीरथ, शुभम /कांतिलाल, महेश/ सेवाराम, संजय /गणेश लाल , विकास/ घनश्याम, मनोज /घनश्याम, आनंद/ सुनील, राजकुमार/ छतर सिंह, अंश/ नीरज शर्मा, सोनू/ कैलाश राठौड़, कमल/ गायत्री राव और मांगीलाल शिवराम आहत हुए हैं। श्री अंश, सोनू राठौर, कमल और मांगीलाल जिला अस्पताल में उपचारत है। शेष को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में इलाज जारी हैं। सभी की स्थिति सामान्य हैं।

Created On :   26 March 2024 1:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story