क्रिकेट से राजनीति तक का सफर: कांग्रेस में 'मुल्तान के सुल्तान'? कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने वाला वीडियो किया शेयर, राजनीति में आने पर हुए सवाल

कांग्रेस में मुल्तान के सुल्तान? कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने वाला वीडियो किया शेयर, राजनीति में आने पर हुए सवाल
  • विरेंद्र सहवाग की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
  • सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे
  • सहवाग राजनीति में एंट्री लेने वाले पहले खिलाड़ी नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग की राजनीति के पिच पर एंट्री की अटकलें तेज हो गई है। सहवाग अपने बयानबाजी के कारण अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी चुनावी मैदान में उतरने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों के बीच इसे लेकर कई सवाल हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है सहवाग के राजनीतिक एंट्री का पूरा मामला।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह खेल के मैदान को छोड़कर अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने को पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही उनके कांग्रेस ज्वाइन करने के भी अटकलें तेज हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के रैली का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें, अनिरुद्ध चौधरी हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। साथ ही वह भारतीय क्रिेकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विरेंद्र सहवाग ने कांग्रेस नेता अनिरुद्ध चौधरी की हरियाणा के जुई में हुई ट्रैक्टर रैली का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी में लगाकर शेयर किया है। वायरल वीडियो में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि सहवाग जल्द ही कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। हालांकि, इस बात की अब तक कोई आधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है।

सहवाग पहले खिलाड़ी नहीं

बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीरू पर किए गए यह दावे आगे चलकर सच साबित होते हैं या नही। यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने खेल के मैदान को अलविदा कहने के बाद राजनीति से जुड़े हों। आपको बता दें, हाल ही में ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने भी कांग्रेस का दामन थाम राजनीति में एंट्री ली थी। भारतीय राजनीति में क्रिकेट के मैदान से भी कई नाम हैं। इनमें, मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर, नवजोत सिंह सिद्धु जैसे कई बड़े नाम शामिल है।

Created On :   25 Sept 2024 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story