Christmas special: मेहमानों के लिए बनाएं चॉकलेट मोल्ड

By - Bhaskar Hindi |21 Dec 2019 4:43 AM IST
Christmas special: मेहमानों के लिए बनाएं चॉकलेट मोल्ड
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। क्रिसमस फेस्टिवल आने वाला है। ऐसे में एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट की जाती है। बच्चों को यह बहुत पसंद होती है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं मोल्ड चॉकलेट बनाने की विधि। जिसे बनाना बहुत ही आसान है। जानिए कैसे बनाई जा सकती है चॉकलेट मोल्ड।
आवश्यक सामग्री
1 कप पानी
2 कप कोकोआ पाउडर
3 चम्मच शहद
4 कप नारियल का तेल
5 बड़ा चम्मच बादाम और काजू के टुकड़े कटे हुए
विधि
- सबसे पहले 2 अलग-अलग साइज के बर्तन लें।
- इसके बाद बर्तन में पानी डालकर उसको गर्म करें।
- इसके ऊपर छोटा बर्तन रखें।
- बर्तन ऐसा होना चाहिए कि वो बड़े बर्तन पर फिट हो जाए।
- इसके बाद ऊपर वाले बर्तन में नारियल तेल लगाएं।
- जब तेल अच्छे से पिघल जाए तो आंच बंद कर दें। इसके बाद इसमें कोकोआ पाउडर डालें।
- इसमें तेल डालकर मिला लें।
- मिलाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें गांठ ना पड़ें।
- अब इसमें शहद डालें और फिर मोल्ड में चॉकलेट पेस्ट को डालें।
- इसमें बादाम और काजू डालें।
- अब इसको फ्रीजर में रखें।
- एक घंटे के बाद चॉकलेट सेट हो जाएगी।
Created On :   21 Dec 2019 9:50 AM IST
Next Story