रेसिपी: गर्मियों में कुछ हल्का खाने का हो मन तो जरूर बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट ढोकले, यहां देंखे परफेक्ट रेसिपी
- गर्मियों में खाने का रखें खास ध्यान
- ज्यादा तला भुना खाने से बचें
- नाश्ते में खाएं कुछ लाइट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में सुबह के समय कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा तला भुना खाने से पेट की गर्मी बढ़ती है। जब लाइट नाश्ते की बात आती है तो ढोकले का नाम तो याद आता ही है। ये हल्का होने के साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है। इसे खासकर गुजरात में खूब चाव से खाया जाता है। हालांकि कई लोगों की शिकायत होती है कि मार्केट जैसा सॉफ्ट ढोकला बनाने के मुश्किल होती है। लेकिन अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके लिए मार्केट स्टाइल ढोकला बनाने की सिंपल रेसिपी लेकर आए है। ये रेसिपी ट्राई कर ली तो मुलायम-मुलायम ढोकले कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं टेस्टी ढोकले बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
ढोकला बनाने के लिए सामग्री
Gram Flour (बेसन) - 1 Cup
Curd (दही) - 1/2 Cup
Water (पानी) - 1/2 Cup
Salt (नमक) - As per taste
Turmeric powder (हल्दी पाउडर) - 2 Pinch
Baking Powder (बेकिंग पाउडर) - 1/4 Tsp
Eno Fruit Salt (ईनो फ्रूट सॉल्ट) - 1 Sachet
तड़के के लिए सामग्री
Oil (तेल) - 1-2 Tsp
Black Mustard seeds (राई) - 1/2 Tsp
Green chili (हरी मिर्च) - 4-5
Curry leaves (कड़ी पत्ता)
Water (पानी) - 3/4 Cup
Sugar (चीनी) - 2 Tbsp
Salt (नमक)
Lemon Juice (नींबू का रस)
Coriander leaves (धनिया पत्ती)
Desiccated Coconut (नारियल बुरादा)
ड्राई ढोकले के लिए सामग्री
Oil (तेल) - 1 Tsp
Black Mustard seeds (राई) - 1/2 Tsp
Asafoetida (हींग) - 2 Pinch
Green chili (हरी मिर्च)
Curry leaves (कड़ी पत्ता)
Salt (नमक)
Red Chilli Powder (लाल मिर्च पाउडर)
Water (पानी)
क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :   21 April 2025 9:55 AM IST