महाराष्ट्र राजनीति: केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तेज हुईं बयानबाजी

- केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे के साथ हुई छेड़छाड़
- गरमाई सूबे की सियासत
- नवनीत राणा ने महायुति सरकार द्वारा एक्शन लेने की कही बात
डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय खेल मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ का मामला महाराष्ट्र की सियासत में गरमाया हुआ है। इसे लकर विपक्ष और सत्ता पक्ष की ओर से बयानबाजी का दौर जारी है। एनसीपी (शरद पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि राज्य की 'महायुति सरकार' कार्रवाई करने में सक्षम है।
क्या है नवनीत राणा का पूरा बयान?
नवनीत राणा ने मामले की निंदा करते हुए कहा, "बेटी किसी की भी हो, अगर ऐसे मामले होते हैं, तो उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारी महायुति सरकार कार्रवाई करने में सक्षम है। दुख की बात है कि आरोपी एक पार्टी का कार्यकर्ता है। राजनीति को किसी भी स्तर पर लेकर जाएं, लेकिन ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए, यह मेरी हाथ जोड़कर विनती है।"
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई नेता ऐसा करता है तो उसे चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। अगर राजनीति से जुड़ा व्यक्ति ऐसा करता है, तो यह सबसे अधिक निंदनीय है। इस पर हमारे गृह मंत्री कड़ी कार्रवाई करेंगे। बेटी किसी की भी हो, वह राज्य में सुरक्षित है और रहेगी।
क्या बोली थीं सुप्रिया सुले?
इससे पहले सुप्रिया सुले ने कहा था, "केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ जो हुआ, बहुत ही गलत है। मैं उसकी निंदा करती हूं। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। यह बहुत दुख की बात है।"
Created On :   3 March 2025 5:49 AM IST